logo-image

दार्जिलिंग में हुई हिंसा को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीः राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के. एन. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि दार्जिलिंग के हालात के बारे में उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है,

Updated on: 09 Jun 2017, 05:11 PM

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के. एन. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि दार्जिलिंग के हालात के बारे में उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जहां गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा व्यापक तौर पर की गई हिंसा के बाद सेना बुलाई गई है।

टैगोर सेंटर फॉर नेचुरल साइंस एंड फिलॉसोफी के उद्घाटन से इतर त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'पहले मुझे आधिकारिक जानकारी मिलने दीजिए। मुझे अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।'

और पढ़ेंः बीजेपी के निर्णय के बाद विपक्षी दल राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए लेंगे फैसला

अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर जीजेएम के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दार्जिलिंग में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

अपने कार्यकर्ताओं के 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की भेदभावपूर्ण कार्रवाई' के खिलाफ जीजेएम ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है।

चैंपियंस ट्राफी 2017 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें