पश्चिम बंगाल : सबांग उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा, गीता रानी ने मारी बाजी
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सबांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सबांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) उम्मीदवार रीता मंडल को 19 हजार से अधिक वोटों से हरा कर सीट पर कब्जा किया।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अंतरा भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रही। वहीं एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक चौथे स्थान पर हैं।
West Bengal: Gita Rani Bhunia of Trinamool Congress wins #SabangByPoll
— ANI (@ANI) December 24, 2017
मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। मानस भुनिया अब अपनी नई पार्टी से राज्यसभा के सदस्य हैं।
गौरतलब है कि इस उपचुनाव की विजेता तृणमूल कांग्रेस की गीता रानी, मानस भुनिया की पत्नी हैं।
यह भी पढ़ें :आरके नगर उपचुनाव: रुझानों से खुश बोले दिनाकरन- जल्द बाहर जाएगी सरकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत