पश्चिम बंगालः जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फेंकी स्याही, कांग्रेस ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के कटवा इलाके में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है।

पश्चिम बंगाल के कटवा इलाके में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
पश्चिम बंगालः जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फेंकी स्याही, कांग्रेस ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फेंकी स्याही (फोटो एएनआई)

पश्चिम बंगाल के कटवा इलाके में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है।

Advertisment

इस घटना के लिए कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन भगवा पार्टी ने इसमें किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है।

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के कटवा इलाके के टेलीफोन मैदान में लगी नेहरू की प्रतिमा पर कुछ लोगों ने रात को स्याही फेंक दी। शनिवार की सुबह वहां के स्थानीय लोगों ने प्रतिमा पर स्याही लगी हुई देखी तो इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया।

और पढ़ेंः स्वामी ने कहा, राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए केंद्र, कांग्रेस से प्रभावित वकील अटका रहे रोड़ा

पुलिस ने कहा, इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और इसकी छानबीन जारी है।

तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित कटवा नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ चट्टोपाध्याय ने नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने की निंदा की।

कटवा टाउन कांग्रेस के सचिव सुभाषिश सामंत ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ है, जबकि भगवा पार्टी के ग्रामीण जिला सचिव संदीप नंदी ने कहा है कि इसमें पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को कोलकाता में एक महिला समेत सात व्यक्तियों द्वारा गिरा दी गई थी।

हाल ही में कम्युनिस्ट नेता व्लादिमिर लेनिन, समाज सुधारक रामास्वामी पेरियार और भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा त्रिपुरा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में गिराईं गईं थीं।

और पढ़ेंः लालू प्रसाद यादव की जेल में बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Source : News Nation Bureau

BJP congress News in Hindi West Bengal Katwa Pm Jawahar Lal Nehru jawahar lal nehru statue nehru face blackened
      
Advertisment