Asian games 2018: मीराबाई चानू नहीं लेंगी एशियाई खेलों में हिस्सा, बताई यह वजह

वर्ल्‍ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगी। इसके लिए उन्होंने भारोत्तोलन संघ को पत्र लिखकर अनुरेध किया है कि उन्हें आराम दिया जाए।

वर्ल्‍ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगी। इसके लिए उन्होंने भारोत्तोलन संघ को पत्र लिखकर अनुरेध किया है कि उन्हें आराम दिया जाए।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
Asian games 2018: मीराबाई चानू नहीं लेंगी एशियाई खेलों में हिस्सा, बताई यह वजह

मीराबाई चानू (एएनआई)

वर्ल्‍ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगी। इसके लिए उन्होंने भारोत्तोलन संघ को पत्र लिखकर अनुरेध किया है कि उन्हें आराम दिया जाए। बता दें कि मौजूदा विश्व चैम्पियन को इस साल मई से पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या से जूझ रही है। भारत के मुख्य कोच विजय शर्मा ने उनकी फिटनेस को देखते हुए कहा था कि ए‍शियाड में उन्हें नाम वापस लेकर इस साल नवंबर में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisment

भारतीय वेटलिफ्टिंग की नई आइकन है मीराबाई चानू

सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारत की स्टार भारोत्तोलक साएखोम मीराबाई चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

मणिपुर की चानू ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने प्रतिद्वंद्वियों को आस-पास भी नहीं भटकने दिया। चानू ने एक साथ राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड और गेम रिकार्ड अपने नाम किए।

चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने साथ ही दोनों में राष्ट्रमंडल खेल का रिकार्ड भी अपने नाम किया है।

और पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: महिला वर्ग में वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

चानू ने विश्व चैम्पियन और नाइजीरिया की ऑगस्टिना नवाओकोलो का गेम रिकॉर्ड तोड़ा, जो 175 किलोग्राम का था। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2010 में बनाया था। चानू का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड 194 किलोग्राम का था, जो उन्होंने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में बनाया था। इसमें उन्होंने खिताबी जीत हासिल की थी।

स्पर्धा का रजत पदक मौरिशस की मैरी हैनित्रा के नाम रहा, जिन्होंने कुल 170 किलोग्राम भार उठाया जबकि श्रीलंका की दिनुशा गोमेज 155 किलोग्राम भार उठा कर कांस्य जीतने में सफल रहीं। चानू ने शानदार शुरूआत की और पहले प्रयास में 80 किलोग्राम का भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 84 किलोग्राम और 86 किलोग्राम भार उठा कर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया।

Source : News Nation Bureau

asian games Saikhom Mirabai Chanu
      
Advertisment