Weather Update: दिल्ली-NCR में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पल-पल का मौसम का मिजाज बदल रहा है. आलम यह है कि इन दिनों फरवरी के महीने में भी मार्च व अप्रैल वाली गर्मी पड़ रही है

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पल-पल का मौसम का मिजाज बदल रहा है. आलम यह है कि इन दिनों फरवरी के महीने में भी मार्च व अप्रैल वाली गर्मी पड़ रही है

author-image
Mohit Sharma
New Update
Weather Update

Weather Update ( Photo Credit : File Pic)

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पल-पल का मौसम का मिजाज बदल रहा है. आलम यह है कि इन दिनों फरवरी के महीने में भी मार्च व अप्रैल वाली गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोग मई व जून में पड़ने वाली गर्मी का अंदाजा लगाकर डर रहे हैं. दिन के समय में मैग्जीमम टेंपरेचर ज्यादा होने के कारण सर्दी काफी कम हो चुकी है. हालांकि सुबह और शाम के साथ ही रात में अभी भी ठंडक बनी हुई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस)के असर के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. 

Advertisment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दिन में धून निकलने के कारण तापमान में इजाफा हुआ है. हालांकि रात में ठंड अभी भी लोगों को ठंडक का एहसास करा रही है. मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि लखनऊ में इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा. आईएमडी के अनुसार लखनऊ में अगले सात दिनों के भीतर मैग्जीमम टेंपरेचर 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि मिनिमम टेंपरेचर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 

जानें इन जिलों में कल कितना रहेगा तापमान-

  • आगरा में कल न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
  • अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
  • अयोध्या में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
  • गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
  • नोएडा में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस 
  • बांदा में कल न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
  • बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
  • गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
  • वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
  • मथुरा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस

Source : News Nation Bureau

weather update today Weather Update News
Advertisment