महिलाओं की सुरक्षा को लेकर टैक्सी नीति में कड़े दिशा-निर्देश किये गए शामिल

टैक्सी सेवाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर दिये गए सुझावों को नई टैक्सी नीति की दिशा निर्देशों में शामिल किया गया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर टैक्सी नीति में कड़े दिशा-निर्देश किये गए शामिल

यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा हमेशा एक चिंता का विषय होती हैं। कई बार टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों के टैक्सी चालकों की तरफ से भी महिलाओं को खतरा होता है। टैक्सी सेवाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर दिये गए सुझावों को नई टैक्सी नीति की दिशा निर्देशों में शामिल किया गया है।

Advertisment

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से टैक्सी में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई सिफारिश को सड़क और परिवहन मंत्रालय ने नई टैक्सी नीति के दिशा-निर्देशों में शामिल किया है।

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने इन उपायों की सिफारिश की थी।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने केजरीवाल को दी EVM मशीन हैक करके दिखाने की चुनौती

सोशल मीडिया पर मेनका गांधी को टैक्सियों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के कई मामलों के बारे में सूचित जानकारी मिली थी। महिलाओं ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी मुश्किलें भी साझा की थीं। उन्ही जानकारियों के आधार पर अध्ययन कर महिला और बाल विकास मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए रेडियो टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों के साथ बैठक भी की थी।

बैठक के आधार पर उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को उनके मंत्रालय द्वारा तैयार किए जा रहे नियामक दिशा-निर्देशों में आवश्यक सुरक्षा उपायों को शामिल करने के लिए पत्र लिखा था।

ये भी पढ़ें: संसद का बजट सत्र खत्म, जीएसटी, मोटर व्हीकल एक्ट समेत कई बिलों को मिली मंजूरी

नई टैक्सी नीति में शामिल महिला और बाल विकास मंत्रालय की सिफारिशें :

-टैक्सियों में अनिवार्य रूप से जीपीएस पैनिक उपकरण लगे होने चाहिए।

-महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए टैक्सी में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

-वाहन के फोटो और पंजीकरण संख्या के साथ चालक का पहचान पत्र भी टैक्सी में प्रमुखता से लगाया जाना चाहिए।

-टैक्सी ऑपरेटरों/ड्राइवरों द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर उनसे कानून के अनुसार कड़ाई से निपटा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जाधव को बचाने के लिये भारत उठाएगा कदम, पाकिस्तान के चार टॉप वकीलोंं से कर सकता है संपर्क

-यात्रियों की इच्छा पर ही सीट साझा की जानी चाहिए।

महिला और बाल विकास मंत्री की सिफारिशों को नियामक दिशानिर्देशों में शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। मेनका गांधी ने टैक्सियों में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षा उपाय करने संबंधी सिफारिशों को स्वीकार करने के लिए नितिन गडकरी का धन्यवाद किया है।

महिला यात्री टैक्सियों में सुरक्षा के संबंध में मेनका गांधी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी परेशानियां बताती हैं। महिला और बाल विकास मंत्री ने हेल्पमीडब्ल्यूसीडी नाम से हैशटैग शुरू किया है। इस पर उत्पीड़न/ हिंसा झेल रही कोई भी महिला या बच्चा ट्वीट कर सीधे अपनी समस्या बता सकता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2017 Live Score, MI vs SRH: टॉस हारने के बाद सनराइजर्स की सधी हुई शुरुआत, धवन-वॉर्नर क्रीज पर

Source : IANS

WCD Ministry women safety New Taxi Policy Guidelines
      
Advertisment