/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/11/56-dilipghosh.jpg)
दिलीप घोष (फोटो साभार: ANI)
नोटबंदी का विरोध कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान दिया है। घोष ने कहा, 'जब वो (ममता बनर्जी) दिल्ली में नाटक कर रही थी, हम चाहते तो उनका बाल पकड़ कर निकाल सकते थे। हमारी पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।'
Jab woh Delhi mei natak kar rahi thi,hum chahte to unka baal pakad ke nikal sakte the;hamari Police hai wahan.Par hum aisa nahi karte-DGhosh pic.twitter.com/EBiSqv2R67
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
ममता बनर्जी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ सबसे अधिक मुखर रहीं हैं। ममता लगातार पीएम मोदी पर निशाना साधती रही हैं। दिलीप घोष ने कहा, 'एक सीएम होकर वो इस तरह के शब्द पीएम के लिए इस्तेमाल करती है, ये ठीक नहीं है।'
Ek CM iss tarah ke shabd PM ke liye istemal karti hain vo theek nahi hai: Dilip Ghosh, WB BJP Pres on Mamata Banerjee pic.twitter.com/vGTYu0RkUR
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
गौरतलब है कि ममता बनर्जी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के मार्च में नेशनल कॉन्फ्रेंस और आम आदमी पार्टी भी शामिल हुई थी। ममता ने नोटबंदी को दूसरा आपातकाल करार देते हुए भारत बंद का भी ऐलान किया था।
हाल ही में गुजरात में पीएम की रैली को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि प्रधानमंत्री भी अब समझ चुके हैं कि नोटबंदी अब पूरी तरह विफल हो चुका है। वहीं दिलीप घोष के इस विवादित बयान पर तृणमुल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'यह घटिया राजनीति है। ममता बनर्जी के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाए जा रहे हैं।'
New low in politics,3rd class politics;made dangerous,threatening,false&personal allegations against MBanerjee-Derek O' Brien on Dilip Ghosh pic.twitter.com/NFzeYZBFAB
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016