यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब : दिल्ली सरकार
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब : दिल्ली सरकार
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में नावों को तैनात किया है और 21 अन्य को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा है।
विभाग ने कहा कि दिल्ली में मूसलाधार बारिश के कारण ही नहीं, बल्कि इसलिए भी कि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, इससे जलस्तर बढ़ा है।
विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को यमुना के बाढ़ के मैदानों में रहने वाले लोगों को निकालने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार तक 463.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अकेले गुरुवार को दिल्ली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच करीब 72 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में