(VIDEO) मुंबई: गर्ल्स हॉस्टल में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार

वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुए ने वहां मौजूद एक कुत्ते पर हमला कर दिया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुए ने वहां मौजूद एक कुत्ते पर हमला कर दिया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
(VIDEO)  मुंबई: गर्ल्स हॉस्टल में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार

मुंबई: गर्ल्स हॉस्टल में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार

मुंबई के गोरेगांव स्थित पशु चिकित्सा कॉलेज में एक तेंदुए कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुए ने वहां मौजूद एक कुत्ते पर हमला कर दिया।

Advertisment

तेंदुए के डर से कुत्ता भागने लगा। भागने के दौरान उसने जोरदार तरीके से कुत्ते पर हमला कर दिया। तभी दूसरा कुत्ता जब भौंकने लगा तो तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।

हॉस्टल के सुरक्षागार्ड ने तेंदुए को लेकर बताया कि इससे पहले भी कई बार तेंदुआ हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में घूमता हुआ दिख चुका है। हलांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कॉलेज के एक तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है तो दूसरी तरफ आरे मिल्क कॉलोनी है। तेंदुए अक्सर आरे मिल्क कॉलोनी में घुसते रहते हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज का कैंपस घने पेड़ों से ढ़ंका हुआ है इसलिए तरह-तरह के पक्षी, सांप और यहां तक की तेंदुए भी अपना बरेसा बना लेते हैं।

राज्य की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

mumbai Leopard Bombay Veterinary College
Advertisment