6 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

2017 के चुनावी रण से पहले शनिवार को 5 राज्यों के 12 लोकसभा और विधानसभा साटों पर चुनाव हो रहें हैं।

2017 के चुनावी रण से पहले शनिवार को 5 राज्यों के 12 लोकसभा और विधानसभा साटों पर चुनाव हो रहें हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
6 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

2017 के चुनावी रण से पहले शनिवार को 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा को मिलाकर 12 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इन सीटों के लिये अब मतदान खत्म हो गया है। असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में उपचुनाव थे।

Advertisment

नोटबंदी के फैसले के बाद यह चुनाव बीजेपी के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। लोग सुबह से ही वोटिंग हुई।

इन जगहों पर थे उपचुनाव

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां पर हेयुलियांग विधानसभा क्षेत्र के लिये चुनाव हुआ। यहां की खास बात ये रही कि यहां चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षक सभी महिलाएं थी।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में शहडोल लोकसभा सीट के लिये 62.71 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं नेपानगर विधानसभ सीट के लिये  71.25 फीसदी वोटिंग हुई है। 
असम
असम में लखीमपुर लोकसभा सीट और बैठलांगसो विधानसभा सीट पर वोट डाले गए। सुबह यहां पर मतदान काफी धीमा था, लेकिन देर शाम तक लोग  आने शुरू हो गए थे। 
पुडुचेरी
पुडुचेरी में नल्लीथोप्पे विधानसभा सीट पर उपचुनाव मतदान संपन्न। 
बंगाल
कूच बिहार और तमलुक लोकसभा सीट और मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर मतदान का काम पूरा किया गया। 

तमिलनाडु
तंजावुर, अरावक्कूरिची और तिरुपर्रानकुंदरम विधानसभा सीट पर दोपहर तक 50 फीसदी मतदान किये जाने की खबर है। 

Source : News Nation Bureau

BJP Bypoll Election bypoll election 2016
      
Advertisment