logo-image

मोदी सरकार के दौरान हरेक क्षेत्र में बढ़ गया भ्रष्टाचार: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि बीजेपी के आश्वासन और उसे पूरा करने में कोई मेल नहीं है। यह पार्टी बोलती ज्यादा, करती कम है।

Updated on: 16 Feb 2018, 11:29 PM

अगरतला:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खुद भारी घोटाले में आकंठ डूबी हुई है और अचानक नोटबंदी कर हर किसी के जीवन और आजीविका को बर्बाद कर दिया।

राहुल ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान शासन के हरेक क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।'

गांधी ने अगरतला से 180 किलोमीटर उत्तर त्रिपुरा के कैलाशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'अचानक की गई नोटबंदी ने सभी की जिंदगी और आजीविका बर्बाद कर दी, खासतौर से गरीबों, मध्य आय वर्ग और छोटे कारोबारियों की।'

उन्होंने कहा कि बीजेपी के आश्वासन और उसे पूरा करने में कोई मेल नहीं है। यह पार्टी बोलती ज्यादा, करती कम है।

राहुल ने कहा, 'उनके दिमाग में जनता के विकास और कल्याण के लिए कोई स्थान नहीं है। इस पार्टी को सिर्फ अपने संगठन की तरक्की से मतलब है।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ कभी धोखा नहीं किया। कांग्रेस ने जो वादा किया, उसे पूरा किया।

और पढ़ें: पीएनबी घोटाला: कांग्रेस के 'छोटा मोदी' वाले बयान पर भड़की BJP, कहा- आपके ही समय में हुई धोखाधड़ी

राहुल ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के लिए सोचती है, लेकिन बीजेपी सिर्फ राजनीतिक लाभ के बारे में सोचती है।

त्रिपुरा में सत्ताधारी वाम दलों की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि माकपा भी लोगों की सेवा कर पाने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार ने त्रिपुरा को पीछे धकेल दिया है।

गांधी ने रविवार के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, 'त्रिपुरा में स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी स्थिति है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बेरोकटोट बढ़ रहे हैं।'

अखिल भारतीया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सीपी जोशी, सचिव भूपेन बोरा, त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बिराजित सिन्हा और कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व राजवंश के प्रद्युत किशोर देब बर्मन ने भी रैली को संबोधित किया।

और पढ़ें- राजस्थान: सीकर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने किया विरोध