जनरल वीके सिंह 39 भारतीयों के शवों को लाने एक अप्रैल को जाएंगे इराक

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह 39 भारतीयों के शवों के अवशेषों भारत लाने के लिए 1 अप्रैल को इराक के दौरे पर जाएंगे।

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह 39 भारतीयों के शवों के अवशेषों भारत लाने के लिए 1 अप्रैल को इराक के दौरे पर जाएंगे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
जनरल वीके सिंह 39 भारतीयों के शवों को लाने एक अप्रैल को जाएंगे इराक

विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (फोटो- ANI)

विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह 39 भारतीयों के शवों के अवशेषों भारत लाने के लिए 1 अप्रैल को इराक के दौरे पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल वह इन अवशेषों को लेकर भारत लौटेंगे।

Advertisment

इन शवों को भारतीय वायुसेना की मदद से सबसे पहले अमृतसर लाया जाएगा जिसके बाद पटना और फिर कोलकाता ले जाया जाएगा। तीनों जगहों पर मृतक के परिजोनों को शवों के अवशेष सौंपे जाएंगे।

बता दें कि ये सभी 39 भारतीय को आईएस के लड़ाकों ने पकड़ लिया था और इन्हे मारकर दफना दिया था। इन लोगों की तलाश में भारत सरकार जुटी हुई थी।

इराक के शहर मोसुल को आईएस के चंगुल से मुक्त होने के बाद इन सभी की खोजबिन शुरु हुई जिसमें एक टीले के नीचे इन लोगों का शव दफनाया हुआ मिला।

इराक में गायब 39 भारतीयों की खोज में जुटे वीके सिंह को बदूश शहर में टीलों के बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद इसकी खुदाई करके इन अवशेषों को निकलवाया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में गायब हुए भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि संसद में की थी। राज्यसभा में बयान देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि इराक के मोसुल में लापता हुए 39 भारतीय मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ेंः सुषमा स्वराज ने बताया, जिंदा नहीं है इराक में लापता 39 भारतीय, IS ने की हत्या

स्वराज ने बताया था कि रडार की मदद से सभी भारतीयों की लाश का पता लगाया गया, जिन्हें मारकर दफना दिया गया था।

उन्होंने कहा, 'सभी मृत व्यक्तियों के शव को बगदाद भेजा गया। इसके बाद डीएनए की जांच के लिए उनके परिवार के लोगों को वहां भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार की सरकारें शामिल रहीं।'

उन्होंने कहा संसद में बताया था कि शवों को लाने वाला प्लेन पहले अमृतसर जाएगा और फिर इसके बाद इसे पटना और कोलकाता भेजा जाएग।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

ISIS Iraq VK Singh Indians
Advertisment