/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/06/73-vinod-khanna.jpg)
बीमार विनोद खन्ना का फोटो हुआ वायरल, पहचाना है मुश्किल
मश्हूर अभिनेता विनोद खन्ना को जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। इससे पहले शुक्रवार रात विनोद खन्ना को डिहाईड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी के कारण उनके चेहरे में काफी बदलाव देखा जा रहा है।
चेहरे की बदलाव वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में विनोद खन्ना काफी कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि इस फोटो की पुष्टी अभी तक नहीं हो पाई है।
उन्हें गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करया गया था। अपुष्ट खबरें हैं कि उन्हें ब्लैडर कैंसर है लेकिन बिमारी को लेकर न तो डॉक्टरों का और न हीं उनके परिवार के तरफ से कोई हालिया बयान आया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में काफी सुधार है। उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। विनोद खन्ना फिलहाल गुरुदासपुर से बीजेपी के सांसद हैं। वे केंद्र सरकार में कई मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। आखिरी बार विनोद खन्ना दबंग फिल्म में सलमान खान के बापू के रोल में नजर आए थे।
इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी गुरुवार को पहुंचेंगे झारखंड, राज्य के लोगों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
विनोद खन्ना ने 'मेरे अपने', 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'रेशमा और शेरा', 'हाथ की सफाई', 'हेरा फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।
विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार है जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो के रूप में बड़े पर्दे पर छा गए।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us