गुजरात में दूसरी बार 'रुपाणी राज' शुरू, लगातार छठी बार बीजेपी की सरकार

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनावों में लगातार छठी बार जीत के बाद रूपाणी का मुख्यमंत्री के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल होगा।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनावों में लगातार छठी बार जीत के बाद रूपाणी का मुख्यमंत्री के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल होगा।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
गुजरात में दूसरी बार 'रुपाणी राज' शुरू, लगातार छठी बार बीजेपी की सरकार

पीएम मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (फोटो- IANS)

विजय रूपाणी ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनावों में लगातार छठी बार जीत के बाद रूपाणी का मुख्यमंत्री के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल होगा।

Advertisment

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के प्रमुख नेता व बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में विजय रुपाणी ने शपथ ली। उनके साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित कई अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल ओपी कोहली सभी नेताओं को शपथ दिलाई।

रुपाणी ने सौराष्ट्र क्षेत्र के सबसे बड़े विधानसभा सीट राजकोट पश्चिम से 1,31,586 वोट हासिल कर कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरु के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।

बता दें कि विजय रुपाणी लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए हैं। इससे पहले आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे के बाद 2016 में रुपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद 23 दिसंबर को गुजरात बीजेपी के नेताओं ने राज्यपाल ओपी कोहली से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

22 दिसंबर को केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में विजय रुपाणी को गुजरात के नए मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाने के रूप में घोषणा की गई थी।

182 विधानसभा सीट में लगातार छठी बार बीजेपी ने बहुमत के साथ जीत दर्ज कर 99 सीटें हासिल की थी। वहीं कांग्रेस पार्टी को कुल 77 सीट मिली थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

gujarat Chief minister Vijay Rupani
      
Advertisment