विजय माल्या को भारत लाने में अभी लगेंगे छह से नौ महीने, सीबीआई ने दिए संकेत
विजय माल्या पर बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज बिना चुकाए देश छोड़कर भागने का आरोप है। भारतीय अधिकारियों की टीम एक मई को लंदन के लिए रवाना हुई थी।
नई दिल्ली:
विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण में छह से नौ महीने का समय और लग सकता है। सीबीआई से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विजय माल्या पर बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज बिना चुकाए देश छोड़कर भागने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए हाल ही में लंदन गई सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की पांच सदस्यीय संयुक्त टीम ने इसके संकेत दिए हैं।
यह संयुक्त टीम माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की एजेंसियों से बातचीत कर भारत लौट आई है।
अधिकारी ने बताया, 'भारतीय दल ने लंदन में वेस्टमिंस्टर कोर्ट के मजिस्ट्रेट सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सात बैठकें कीं। भारतीय टीम से कहा गया है कि कानूनी प्रक्रिया के चलते माल्या के प्रत्यर्पण में छह से नौ महीनों का समय लग सकता है।'
भारतीय अधिकारियों की टीम एक मई को लंदन के लिए रवाना हुई थी। माल्या की भंग हो चुकी एयरलाइंस कपंनी 'किंगफिशर एयरलाइंस' से भारत के 13 बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज वसूले जाने का आदेश जारी होने के बाद माल्या पिछले वर्ष मार्च में देश छोड़कर भाग गए।
यह भी पढ़ें: शराब कारोबारी विजय माल्या दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 10 जुलाई को पेश हों
माल्या की कंपनी पर जिन कंपनियों का कर्ज है, उनमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, मैसूर स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू एवं कश्मीर बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूसीओ बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।
माल्या को लंदन में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसी दिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब माल्या के मामले पर अगली सुनवाई 17 मई को होनी है।
भारत सरकार ने इसी वर्ष फरवरी में ब्रिटेन को माल्या के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक निवेदन भेजा था।
यह भी पढ़ें: IPL 2017: पुणे सुपरजाएंट के मालिक गोयनका ने राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी की बात को नकारा
यह भी पढ़ें: Pics: जानिये, बाहुबली 2 में प्रभास के बचपन का किरदार निभाने का बच्चे के बारें में
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें