/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/29/46-DUrfcPcV4AAFIyN.jpg)
विजय केशव गोखले
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी विजय केशव गोखले ने आज भारत के विदेश सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। डोकलाम गतिरोध के समाधान में खास भूमिका निभाने वाले गोखले चीन के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी गोखले फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) थे। उन्होनें एस जयशंकर की जगह ली। गोखले को अगले दो सालों के लिए विदेश सचिव नियुक्त किए गए है।
Vijay Gokhale took over as Foreign Secretary of India. He was Secretary (ER) at the Ministry before taking up his present assignment. pic.twitter.com/bO5eqwkybn
— ANI (@ANI) January 29, 2018
गोखले इससे पहले जर्मनी में भी बतौर राजदूत अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग, चीन और अमेरिका में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
चीन में भारतीय राजदूत रहने के दौरान उन्होंने सत्तर दिनों तक चले डोकलाम विवाद को निपटाने की बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (सीसीए) ने विदेश सचिव के पद पर गोखले की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
जयशंकर को 29 जनवरी 2015 को दो साल के कार्यकाल के लिए विदेश सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें साल-2017 में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका के फैसले से चिढ़ा पाकिस्तान, कहा- इंशाल्लाह! ट्रंप के ट्वीट का जल्द देंगे जवाब
Source : News Nation Bureau