मलयालम अभिनेता जगन्नाथ वर्मा का निधन
दिग्गज अभिनेता जगन्नाथ वर्मा का मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे।
तिरुवनंतपुरम:
दिग्गज अभिनेता जगन्नाथ वर्मा का मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह बढ़ती उम्र के कारण होने वाली बीमारियों से ग्रसित थे और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
वर्मा (77) ने पिछले चार दशकों में लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों और दो दर्जन टीवी धारावाहिकों में काम किया था। वह एक उम्दा अभिनेता होने के साथ ही बेहतरीन कथकली कलाकार और तबलावादक भी थे।
वर्मा ने आधिकारिक रूप से अपने करियर की शुरुआत केरल पुलिस में भर्ती होकर की। वह अक्सर पुलिस अधिकारी, ईसाई पादरी, बिशप, और हिंदू पुजारी जैसे सहज भूमिकाओं के अलावा चरित्र भूमिकाओं में देखे जाते थे।
उन्होंने 'ई सबदाम इन्नाथे सबदाम', 'योद्धा', और 'लेलम' आदि सफल फिल्मों में काम किया है। अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा मनु और बेटी प्रिया है। मनु लोकप्रिय टीवी अभिनेता हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक विजी थम्पी से प्रिया की शादी हुई है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन