संसद (Parliament) के लिए नए भवन पर कांग्रेस (Congress) के इस दिग्‍गज नेता ने जताई आपत्‍ति, कही ये बात

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M Vankaiya Naidu) को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता कर्ण सिंह (Karna Singh) ने अपील की कि इतना 'खूबसूरत, अनोखा, गोलमोल' संसद भवन (Parliament House) को छोड़कर नए मकान में नहीं ले जाया जाए, क्योंकि "ऐसा ढांचा हम फिर कभी नहीं बना पाएंगे.

author-image
Sunil Mishra
New Update
संसद (Parliament) के लिए नए भवन पर कांग्रेस (Congress) के इस दिग्‍गज नेता ने जताई आपत्‍ति, कही ये बात

संसद के लिए नए भवन पर कांग्रेस के इस दिग्‍गज नेता ने जताई आपत्‍ति( Photo Credit : File Photo)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह (Dr. Karna Singh) ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M Vankaiya Naidu) को पत्र लिखकर अपील की कि इतना 'खूबसूरत, अनोखा, गोलमोल' संसद भवन (Parliament House) को छोड़कर नए मकान में नहीं ले जाया जाए, क्योंकि "ऐसा ढांचा हम फिर कभी नहीं बना पाएंगे." राजपथ और संसद भवन को फिर से बनाए जाने के प्रस्ताव पर अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने अपने पत्र में कहा, "मेरी स्पष्ट राय है कि 'खूबसूरत, अनोखा, गोलमोल संसद भवन को हमें किसी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि ऐसा ढांचा हम फिर कभी नहीं बना पाएंगे. इसे आधुनिक भवन में ले जाए जाने से हम पुराने भवन के विशेष परिवेश से वंचित हो जाएंगे."

Advertisment

यह भी पढ़ें : क्‍या 1995 के फार्मूले पर महाराष्‍ट्र में बनेगी 2019 की सरकार? आज मुंबई जा रहे बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह

उन्होंने कहा, "मेरी राय में, हमारे लिए यह संभव है कि मौजूदा इमारत से गैरजरूरी चीजों व दफ्तरों को दूसरी जगह ले जाया जाए और हॉलों का विस्तार कर उसमें और सदस्यों के बैठने लायक जगह बनाई जाए." जम्मू एवं कश्मीर के राजघराने के सदस्य व पूर्व सदर-ए-रियासत, डॉ. सिंह ने सुझाव दिया कि लोकसभा को केंद्रीय कक्ष में ले जाया जाए, जहां दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन वर्षो से होता रहा है.

यह भी पढ़ें : यूरोपीय यूनियन के सांसद आज जाएंगे जम्‍मू-कश्‍मीर, राहुल गांधी ने पूछा- अपने सांसद क्‍यों नहीं जा सकते?

उन्होंने कहा कि राज्यसभा को लोकसभा कक्ष में ले जाया जा सकता है और पुराने हॉल का उपयोग सदस्यों के लिए सेंट्रल हॉल जैसे विनोद कक्ष के रूप में किया जा सकता है.

Source : आईएएनएस

congress parliament M Vankaiya Naidu Karna Singh
Advertisment