मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में 22-23 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 22-23 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और दिल्ली में भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 22-23 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और दिल्ली में भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में 22-23 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल भी अपने तय समय से वापस नहीं जा रहा है। मौसम विभाग ने 22-23 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और दिल्ली में भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और नमी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मानसून के 27 सितंबर तक रहने की संभावना है। वहीं मुंबई के आसपास और गोवा में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है।

बुधवार को बारिश की संभावना को देखते हुए शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को एहतियातन एक दिन के लिए बंद रखा गया था। 56 फ्लाइट्स के रूट्स में बदलाव में भी बदलाव किया गया था।

पश्चिमी क्षेत्रों में मानसून के लौटने का सामान्य समय 21 सितंबर है। हालांकि पिछले तीन दिनों से देश के विभिम्म हिस्सों में मानसून सक्रिय है। कई जगह हल्की से मध्यम तो कुछ जगह भारी बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को महिला आरक्षण बिल पर लिखा ख़त

Source : News Nation Bureau

mansoon
      
Advertisment