अमेरिका की कोको गॉफ बनीं महिला फ्रेंच ओपन चैंपियन, फाइनल में सबालेंका को हराया
विहिप प्रवक्ता ने चिनाब रेलवे ब्रिज की तारीफ की, कहा - 'जल्द ही पीओके का भारत में विलय होगा'
Bengaluru Stampede: 21 साल के भौमिक की कब्र पर फूट-फूट कर रोए पिता, जाने से किया मना, Video हुआ वायरल
सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखा पत्र
आयुष्मान योजना से करीब 500 अस्पतालों को और जोड़ने का लक्ष्य : बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के सीईओ
MP: 15 मिनट में दो इंडस्ट्री आग में तबाह, सिलेंडर के धमाकों से दहला शहर, भीषण आग
मेघालय में इंदौर के कपल के साथ हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग, सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री से किया अनुरोध
दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट : खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्द समाप्त, इंग्लैंड लायंस भारत 'ए' से 156 रन से पीछे
महाराष्ट्र में कोविड मामलों में फिर इजाफा, 86 नए संक्रमित मरीज मिले

भीड़ हत्या में शामिल लोग खुद को राष्ट्रवादी नहीं कह सकते : वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि घृणा और भीड़ हत्या जैसे मामलों में लिप्त लोग खुद को राष्ट्रवादी नहीं कह सकते हैं।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
अरुण जेटली के निधन पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जताया शोक

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि घृणा और भीड़ हत्या जैसे मामलों में लिप्त लोग खुद को राष्ट्रवादी नहीं कह सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिये सिर्फ कानून पर्याप्त नहीं है बल्कि सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाना भी बहुत जरूरी है। उपराष्ट्रपति ने भीड़ हत्या जैसी घटनाओं के राजनीतिकरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को राजनीतिक दलों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Advertisment

उन्होंने कहा, 'सामाजिक बदलाव (की जरूरत है)। यह (भीड़ हत्या) इस पार्टी या उस पार्टी की वजह से नहीं है। जैसे ही आप इन्हें दलों से जोड़ते हैं, मुद्दा खत्म हो जाता है। बेहद स्पष्ट तरीके से बता दूं कि यही हो रहा है।'

घृणा और भीड़ हत्या की घटनाओं के बारे में सवाल करने पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह कोई नया चलन नहीं है, पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।

नायडू ने कहा, 'इसके लिए सामाजिक व्यवहार को बदलना होगा। जब आप किसी दूसरे की हत्या कर रहे हैं, तो खुद को राष्ट्रवादी कैसे कह सकते हैं। धर्म, जाति, रंग और लिंग के आधार पर आप भेदभाव करते हैं। राष्ट्रवाद, भारत माता की जय का अर्थ बहुत व्यापक है।'

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ चीजों से सिर्फ कानून के माध्यम से नहीं निपटा जा सकता। इनपर लगाम लगाने के लिए सामाजिक बदलाव जरूरी है।

पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न भागों में हुई भीड़ हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में नौ राज्यों में भीड़ हत्या की घटनाओं में 40 लोगों की जान गई है।

और पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर घिरती दिख रही है मोदी सरकार, शिवसेना ने दिखाया 'अच्छे दिन' का पोस्टर

नायडू ने कहा, 'जब निर्भया मामला आया, चारों ओर निर्भया कानून की मांग को लेकर कोलाहल था। निर्भया कानून बन गया, लेकिन क्या वे रुके। मैं राजनीति में नहीं पड़ रहा, इन घटनाओं को सबके सामने लाने का राजनीतिक दलों का अपना तरीका है। मेरा कहना है कि इसके लिए सिर्फ एक विधेयक/कानून की जरूरत नहीं है, इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल की जरूरत है। तब सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सकता है। मैंने संसद में यह कहा था।'

और पढ़ें : मॉब लिंचिंग : बिहार के रोहतास में महिला की पीट पीटकर हत्या, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

देश में राष्ट्रवाद को लेकर बहस चल रहे होने की बात करते हुए नायडू ने कहा कि इसकी सही परिभाषा होनी चाहिए और इसे स्पष्ट रूप से व्यक्त किया जाना चाहिये।

उपराष्ट्रपति ने कहा, 'मेरे अनुसार राष्ट्रवाद या भारत माता की जय का अर्थ 130 करोड़ लोगों की जय है। जाति, पंथ, लिंग, धर्म या क्षेत्र के आधार पर कोई भी भेदभाव राष्ट्रवाद के खिलाफ है।'

Source : PTI

Venkaiah Naidu वेंकैया नायडू Nationalists Vice President BJP भीड़ हत्या lynching cases Mob lynching lynchings मॉब लिंचिंग
      
Advertisment