केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में लोग देश निर्माण में एक जुट हुए

केंद्रीय शहरी विकास और सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते तीन सालों में देश निर्माण में लोग पहले से अधिक एकजुट हुए हैं।

केंद्रीय शहरी विकास और सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते तीन सालों में देश निर्माण में लोग पहले से अधिक एकजुट हुए हैं।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में लोग देश निर्माण में एक जुट हुए

मोदी सरकार के तीन साल पूुरे होने पर वेंकैया ने नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे (फाइल फोटो)

केंद्रीय शहरी विकास और सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते तीन सालों में देश निर्माण में लोग पहले से अधिक एकजुट हुए हैं। नायडू के मुताबिक सरकार ने उन्हें निराशा से निकालकर नई आशाओं के प्रति प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।

Advertisment

केंद्र सरकार के तीन साल पूरा होने के मौके पर नायडू ने कई ट्वीट कर लिखा, 'मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पहले से अधिक निश्चय और एकजुट किया है। लोग निराशा से बाहर निकले हैं और देश नए क्षितिज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 2014 में मिले जनादेश के अनुसार देन निर्माण हो रहा है।'

उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद टीम इंडिया, इसके तीन वर्ष के निर्णायक, ईमानदार, देखभाल करने वाले, विचारशील, प्रगतिशील, उत्तरदायी और सशक्त सुशासन ने लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं से भरे नए भारत की बुनियाद रखी है। गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर, महिला, अनुसूचित जाति और जनजाति और महिलाओं को सशक्त किया गया है और देश और देशवासियों में नए सामर्थ की शुरुआत हुई है।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से हर नागरिक को भारतवासी होने पर गर्व का अनुभव हुआ है। स्वयं और नेतृत्व पर विश्वास पुन स्थापित होने से देश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।'

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: NDA के उम्मीदवार पर सरकार ने नहीं बनाई सहमति तो विपक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के रूप में अपने मंत्रालय के किए गए कार्य का जिक्र करते हुए नायडू ने ट्वीट कर लिखा, 'तीन सालों के शहरी सुधार कार्यक्रमों ने पुनरुत्थानशील शहरी भारत के निर्माण के लिए शहरों और राज्य सरकारों में नया जोश भरा है। एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे शहर उन्नत शहरी जीवन की आशा का संचार कर रहे हैं।'

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, 'धन्यवाद टीम इंडिया। पहली बार 500 अमृत शहर और 98 स्मार्ट शहरों के पास शहरी आधारभूत ढांचे और जीवन स्तर में बदलाव के लिए पांच वर्ष की कार्ययोजना है। गत तीन वर्षों में शहरी आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को अनुमति प्रदान की गई है।'

इसे भी पढ़ें: अखिलेश बोले, सहारनपुर हिंसा के लिए रमज़ान-दिवाली में अंतर करने वाले जिम्मेदार

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi BJP Venkaiah Naidu 3 years of Modi Urban Development and Housing
      
Advertisment