वेंकैया नायडू ने साधा पाकिस्तान पर निशाना, आतंक पर रोक लगाने की दी हिदायत

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने क्वेटा में हुए आतंकी हमले की निंदा की है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने क्वेटा में हुए आतंकी हमले की निंदा की है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
वेंकैया नायडू ने साधा पाकिस्तान पर निशाना, आतंक पर रोक लगाने की दी हिदायत

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने क्वेटा में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। नायडू ने पाक को आतंकवाद पर लगाम लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर पाक आतंक पर रोक नहीं लगाता तो वह खुद इसका खामियाजा भुगतेगा।

Advertisment

उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन पाकिस्तान को अपने स्टेट पॉलिसी में बदलाव करने की ज़रुरत है। उन्होंने उम्मीद जताया की पाकिस्तान को अब अपनी गलती का एहसास करना चाहिए और सभी आतंकी शिविरों को खत्म करना चाहिए साथ ही उन्होंने 26/11 के आरोपियों को भी पाक से भारत को सौंपने को कहा।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और पूरी दुनिया को इसके खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। आतंक को उन्होंने मानवता का दुश्मन बताया है।

Venkaiah Naidu pakistan INDIA
Advertisment