नई पार्टी नहीं बनाऊंगा, अखिलेश कभी सफल नहीं होंगे : मुलायम

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह से सोमवार को यह स्पष्ट किया कि वे कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे कभी सफल नहीं होंगे।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
नई पार्टी नहीं बनाऊंगा, अखिलेश कभी सफल नहीं होंगे : मुलायम

समजावादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह (फाइल)

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह से सोमवार को यह स्पष्ट किया कि वे कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे कभी सफल नहीं होंगे।

Advertisment

मुलायम ने कहा कि, जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता क्योंकि उसने अपने बाप को ही धोखा दिया है। इस दौरान मुलायम सिंह एक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

मुलायम ने कहा, 'अखिलेश मेरे बेटे हैं। उन्हें हमारा आशीर्वाद है, लेकिन मैं उनके निर्णयों से सहमत नहीं हूं।'

और पढ़ें: सपा नेता मुलायम सिंह यादव बोले - भारत को पाकिस्तान से नहीं, चीन से है खतरा

मुलायम ने बताया कि अखिलेश कहते थे तीन महीने का समय दे दीजिए, उसके बाद आप अध्यक्ष हो जाइएगा। लेकिन, वह अपनी बात पर नहीं टिके। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी कामयाब नहीं हो सकता। उसने बाप को ही धोखा दिया।

मुलायम से पूछा गया कि वह अखिलेश या शिवपाल में से किसके साथ हैं, जवाब में उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

संवाददाता सम्मेलन में शिवपाल यादव के नहीं पहुंचने पर मुलायम ने कहा शिवपाल किसी काम से इटावा में हैं। इसीलिए वह नहीं आ पाए। आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर मुलायम सिंह ने साफ कर दिया कि वह आगरा नहीं जाएंगे।

और पढ़ें: मुलायम का योगी सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में कानून का शासन खत्म

मुलायम से जब यह कहा गया कि अखिलेश ने कहा है कि डिंपल यादव अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि डिंपल चुनाव लड़ें या नहीं, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है।

मुलायम ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'मेरे कार्यकाल में पर्याप्त बिजली आपूर्ति होती थी। आज लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। किसानों का एक लाख का कर्ज माफ होना चाहिए था। कर्ज माफी में किसानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षामित्रों के साथ भी ठीक नहीं हुआ।'

Source : IANS

Uttar Pradesh lok dal Samajwadi Party Akhilesh Yadav mulayam-singh-yadav
Advertisment