SC/ST के खिलाफ बढ़े अपराध के मामले, रेप के आंकड़े में ये राज्य आगे

भारत हर दिन बेटियों और महिलाओं के लिए खतरनाक देश बनता जा रहा हैं. यहां हर दिन महिलाओं के साथ बड़ी बेरहम तरीके से रेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. हर दिन कोई न कोई निर्भया बन रही हैं. बेटियों के मां-बाप बेहद ही डरे हुए रहने लगे हैं.

भारत हर दिन बेटियों और महिलाओं के लिए खतरनाक देश बनता जा रहा हैं. यहां हर दिन महिलाओं के साथ बड़ी बेरहम तरीके से रेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. हर दिन कोई न कोई निर्भया बन रही हैं. बेटियों के मां-बाप बेहद ही डरे हुए रहने लगे हैं.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
Crime against women

Crime against women ( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप (Hathras Gangrape Case) मामले ने पूरे देश को हिला के रख दिया है. जहां एक तरफ अपराधी और लचर होती कानून व्यवस्था को लेकर जनता का गुस्सा उफान पर हैं. वहीं दूसरी तरफ तमाम राजनीतिक पार्टियां योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर हल्ला बोल रही हैं. हाथरस मामले में मृतक पीड़िता के परिवार के साथ जिस तरह का असंवेदनशील व्यवहार किया जा रहा है उसने यूपी प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisment

और पढ़ें: हाथरस कांड: पुलिस ने हर कदम पर बरती लापरवाही, Point के जरिए समझें पूरा मामला

भारत हर दिन बेटियों और महिलाओं के लिए खतरनाक देश बनता जा रहा हैं. यहां हर दिन महिलाओं के साथ बड़ी बेरहम तरीके से रेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. हर दिन कोई न कोई निर्भया बन रही हैं. बेटियों के मां-बाप बेहद ही डरे हुए रहने लगे हैं. वहीं महिलाएं भी असुरक्षित महसूसर करने लगी हैं. ऐसे में सरकार को महिला सुरक्षा के लिए कोई जरूरी कदम जल्द से जल्द उठाना चाहिए. आइए देखते हैं महिला अपराध से जुड़ें ये भयावह आंकड़े

बीतें पांच सालों में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले-

  • साल 2019- 405861
  • साल 2018- 378236
  • साल 2017- 359849
  • साल 2016- 338954
  • साल 2015- 329243

बीतें पांच सालों में देशभर में रेप के मामले-

  • साल 2019- 32033
  • साल 2018- 33356
  • साल 2017- 32559
  • साल 2016- 38947
  • साल 2015- 34651

एस.सी/एसटी के खिलाफ अपराध के मामले-

  • साल 2019- 45935
  • साल 2018- 42793
  • साल 2017- 43203
  • साल 2016- 40801
  • साल 2015- 38670

(स्त्रोत- NCRB)

साल 2019 में रेप के आंकड़े

  • देशभर की स्थिति - 32033

रेप की स्थिति में टॉप 5 राज्यों की स्थिति-

  • राजस्थान- 5997
  • उत्तर प्रदेश- 3065
  • मध्य प्रदेश- 2485
  • महाराष्ट्र- 2299
  • केरल- 2023

साल 2018- कुल रेप की घटनाएं-

  • देशभर की स्थिति- 33356

टॉप-5 राज्य की स्थिति-

  • मध्य प्रदेश- 5433
  • राजस्थान- 4335
  • उत्तर प्रदेश- 3946
  • महाराष्ट्र- 2142
  • छत्तसीगढ़- 2091

साल 2017- कुल रेप की घटनाएं-

  • देशभर की स्थिति- 32559

टॉप-5 राज्यों की स्थिति-

  • मध्य प्रदेश- 5562
  • उत्तर प्रदेश- 4246
  • राजस्थान- 3305
  • उड़िसा- 2070
  • केरल- 2003

साल 2016- कुल रेप की घटनाएं-

  • देशभर की स्थिति- 38947

टॉप-5 राज्यों की स्थिति-

  • मध्य प्रदेश- 4882
  • उत्तर प्रदेश- 4816
  • महाराष्ट्र- 4189
  • राजस्थान- 3656
  • उड़िसा- 1983

साल 2015- कुल रेप की घटनाएं-

  • देशभर की स्थिति- 34651

टॉप-5 राज्यों की स्थिति-

  • मध्य प्रदेश- 4391
  • महाराष्ट्र- 4144
  • राजस्थान- 3644
  • उत्तर प्रदेश- 3025
  • उड़िसा- 2251

Source : News Nation Bureau

NCRB women crime रेप के आंकड़े हाथरस गैंगरेप केस Rape NCRB Data एनसीआरबी crime against women rape hathras-gangrape-case hathras महिला अपराध हाथरस
Advertisment