उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी के अमेठी दौरे को जिला प्रशासन की मंजूरी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर रोक नहीं लगेगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि 4 अक्टूबर से प्रस्तावित इस दौरे के लिए अमेठी जिला प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराएगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर रोक नहीं लगेगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि 4 अक्टूबर से प्रस्तावित इस दौरे के लिए अमेठी जिला प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराएगा।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी के अमेठी दौरे को जिला प्रशासन की मंजूरी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर रोक नहीं लगेगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि 4 अक्टूबर से प्रस्तावित इस दौरे के लिए अमेठी जिला प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराएगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद कांग्रेसियों के साथ सम्भावित टकराव टल गया है।

Advertisment

अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार ने सोमवार को कहा कि दुर्गापूजा, मुहर्रम और गांधी जयंती के कारण हमने सुरक्षा कारणों से गोपनीय पत्र में आग्रह किया था कि राहुल गांधी का दौरा टाल दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: भारत में करीब 34 लाख हैं लाइसेंसी बंदूकधारी, यूपी सबसे आगे

उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर से राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। हम उनका स्वागत करते हैं। हमारे पास जो भी सुरक्षा है, वह उन्हें मुहैया कराई जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अमेठी के सांसद और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को टालने के लिए डीएम और एसएसपी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

जिला प्रशासन की ओर से मिले इस पत्र के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज हो गए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन राहुल गांधी को अमेठी आने से रोकना चाहता है।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी को बिहार की श्रद्धांजलि, नीतीश कुमार ने बाल विवाह व दहेज के खिलाफ शुरू किया अभियान

Source : IANS

rahul gandhi Amethi Uttar Pradesh
      
Advertisment