अखिलेश यादव एंड कम्पनी के भाग्य में केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने: केशव मौर्य

अखिलेश यादव एंड कम्पनी के भाग्य में केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने: केशव मौर्य

अखिलेश यादव एंड कम्पनी के भाग्य में केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने: केशव मौर्य

author-image
IANS
New Update
Uttar Pradeh

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों से पुलिस के जवान डरते थे। कहा कि अखिलेश यादव एंड कम्पनी के भाग्य में केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं।

Advertisment

आगरा की छावनी विधानसभा में आज यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने 2017 के चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दिया था और आगरा की सभी नौ सीटों पर कमल का फूल खिलाया था। वह एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएगी।

मौर्य ने कहा कि सपा शासन में राज्य केवल दंगों के कारण जाना जाता था। सपा के कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की पांच साल की सरकार में यूपी में एक भी दंगा हुआ। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा ताकि 24 करोड़ लोगों को सुरक्षा का माहौल दिया जा सके। इसका असर यह है के आज अगर सबसे ज्यादा कोई भयभीत है तो अपराधी, भ्रष्टाचारी और दंगाई हैं। अगर कोई निर्भीक है तो वह आगरा समेत समूचा उत्तर प्रदेश।

कहा कि सपना देखना अच्छी बात है, लेकिन सपना मुंगेरीलाल सरीखा नहीं होना चाहिए जिसे अखिलेश यादव और उनकी कंपनी देख रही है। उनको लगता है कि सत्ता में उनकी वापसी होगी। सपा का आगरा में खाता नहीं खुलेगा। उत्तर प्रदेश दूर की बात है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कैराना से लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है।

अपनी पार्टी और सरकार का पक्ष लेते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा सुशासन और विकास करने वाली पार्टी है। दंगा मुक्त प्रदेश की गारंटी देने वाली पार्टी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment