अमेरिका, चीन व्यापार तनाव से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट

एशिया के शेयर बाजारों में सर्वाधिक गिरावट चीन के शंघाई कंपोजिट में दर्ज की गई। शंघाई कंपोजिट 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के शेयर बाजारों में सर्वाधिक गिरावट चीन के शंघाई कंपोजिट में दर्ज की गई। शंघाई कंपोजिट 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
अमेरिका, चीन व्यापार तनाव से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाए जाने के कदम के बाद मंगलवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

Advertisment

डॉव जोंस में 300 से अधिक अंकों यानी 1.6 फीसदी की गिरावट रही। ट्रंप ने चीन पर 200 अरब डॉलर के चीनी सामान पर आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है, जिससे व्यापार युद्ध बढ़ गया है।

ट्रंप नेकहा कि यदि चीन अपनी गतिविधियों में बदलाव करने से इनकार करता है तो अतिरिक्त आयात शुल्क लगाए जाएंगे।

एशिया के शेयर बाजारों में सर्वाधिक गिरावट चीन के शंघाई कंपोजिट में दर्ज की गई। शंघाई कंपोजिट 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप में जर्मनी का डैक्स सूचकांक में 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फ्रांस के कैक में 1.1 फीसदी की गिरावट रही।

लंदन का एफटीएसई 100 सूचकांक 27 अंकों यानी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,603.85 पर बंद हुआ।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

world market share market US china Stock market
Advertisment