राष्ट्रपति कोविंद की स्पीच पर राज्य सभा में हंगामा, गांधी- दीनदयाल उपाध्याय की तुलना पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया और दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने को लेकर आपत्ति ज़ाहिर की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरु हुआ।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया और दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने को लेकर आपत्ति ज़ाहिर की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरु हुआ।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
राष्ट्रपति कोविंद की स्पीच पर राज्य सभा में हंगामा, गांधी- दीनदयाल उपाध्याय की तुलना पर भड़की कांग्रेस

आनंद शर्मा (फाइल फोटो)

एक दिन पहले ही पदभार संभालने वाले राष्ट्रपति कोविंद के पहले अभिभाषण पर राजनीति शुरू हो गई है। मानसून सत्र के आठवें दिन बुधवार को उनके अभिभाषण पर जमकर हंगामा हुआ।

Advertisment

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया और दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने को लेकर आपत्ति ज़ाहिर की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरु हुआ।

आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी के साथ दीनदयाल उपाध्याय का नाम तो लिया, लेकिन उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र तक नहीं किया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: इराक से लापता 39 भारतीयों पर बोली सुषमा स्वराज, बिना सबूत नहीं मानेंगे मृत

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, 'नेहरू आजादी के संग्राम के महान नायक थे और हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंकत्री। आज सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी के कद को छोटा दिखा रही है। नेहरू का नाम नहीं लेना...कल महात्मा गांधी की तुलना पंडित दीनदयाल उपाध्याय से की गई।'

इस मसले पर गुलाम नबी आजाद ने भी कहा कि दिनदयाल उपाध्याय के साथ गांधी की जो तुलना हुई, वह ठीक नहीं है।

इधर सदन के बाहर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, 'गांधी जी की तुलना अगर किसी और व्यक्ति से की जाए, जो होनी नहीं चाहिए तो ऐसा लगता है कि इतिहास को बदला जा रहा है।'

यह भी पढ़ें: नीतीश ने नहीं मांगा है तेजस्वी का इस्तीफा, आरजेडी विधायकों की बैठक के बाद बोले लालू

Source : News Nation Bureau

ramnath-kovind rajya-sabha Anand Sharma
      
Advertisment