यूपी: विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

यूपी: विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

यूपी: विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

author-image
IANS
New Update
UP Widow

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कानपुर के हलसी रोड इलाके में स्थित एक होटल में्र विधवा के साथ उसके देवर और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

Advertisment

यह घटना 15 सितंबर की है, लेकिन शुक्रवार को महिला ने बादशाही नाका थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।

महिला ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने पहले उसे नशीला पेय पिलाया फिर आरोपी ने मोबाइल से महिला का वीडियो भी बना लिया।

होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

महिला ने बादशाही नाका थाने में संपर्क किया और इस संबंध में लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने कहा, महिला ने बताया कि 15 सितंबर को वह मूलगंज इलाके में दवा लेने गई थी। रास्ते में उसकी मुलाकात अपने देवर रिजवान से हुई। दवा खरीदने में मदद करने के बहाने से वह उसे हलसी रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां, रिजवान ने उसे शीतल पेय दिया। जैसे ही उसने इसे पीया, वह उसके बाद बेहोश हो गई। इसके बाद, रिजवान और उसके सहयोगी शाहनवाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और भाग गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, हम होटल मैनेजर और स्टाफ की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment