गिरिराज सिंह का भड़काऊ बयान- मुस्लिम आबादी रोको नहीं तो कैराना बनेगा हिंदुस्तान

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल उत्तर प्रदेश के कैराना जैसा हो जाएगा।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
गिरिराज सिंह का भड़काऊ बयान- मुस्लिम आबादी रोको नहीं तो कैराना बनेगा हिंदुस्तान

गिरिराज सिंह (Image Source- Gettyimages)

अक्सर विवादित बयान के कारण सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में जारी चुनावों के बीच नयी हवा देने की कोशिश की है।

Advertisment

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल उत्तर प्रदेश के कैराना जैसा हो जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, 'हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए, आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की।'

विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने 'प्यू रिसर्च सेंटर' की रिसर्च से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आज देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल उत्तर प्रदेश के 'कैराना' जैसा हो जाएगा।'

प्यू रिसर्च सेंटर ने अपने शोध में कहा है कि 2050 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा।

गिरिराज सिंह ने क्यों किया कैराना का जिक्र
पिछले साल बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने दावा किया था कि सांप्रदायिक तनाव के चलते उत्तर प्रदेश के कैराना में बहुसंख्यक समुदाय को बड़ी तादाद में पलायन करना पड़ा। हालांकि समाजवादी पार्टी ने इससे इनकार किया था।

और पढ़ें: बीजेपी सांसद साक्षी महराज का विवादित बयान, बोले- लोग किसी भी धर्म के हों उनका दाह संस्कार होना चाहिए

और पढ़ें: कांग्रेस के आरोपों के बाद बीजेपी ने कहा, पीएम मोदी का काशी में रोड-शो था ही नहीं

HIGHLIGHTS

  • गिरिराज ने कहा, आज देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल 'कैराना' जैसा होगा
  • बीजेपी नेता ने कहा, आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की

Source : News Nation Bureau

Muslims Giriraj Singh BJP Minority UP Elections 2017
      
Advertisment