अखिलेश पर उप-मुख्यमंत्रियों का पलटवार, कोई गठबंधन कर लें अखिलेश, फिर भी नहीं हारेगी BJP

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी पर राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी पर राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने निशाना साधा है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
अखिलेश पर उप-मुख्यमंत्रियों का पलटवार, कोई गठबंधन कर लें अखिलेश, फिर भी नहीं हारेगी BJP

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी पर राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने निशाना साधा है।

Advertisment

रविवार को राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने यादव को निशाना बनाते हुए कहा कि वह राज्य की भलाई के लिए काम कर रहे हैं न कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की संतुष्टि के लिए।

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश महागठबंधन बनाकर भी भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में नहीं हरा पाएंगे। मौर्य ने कहा, 'अखिलेश चाहे तो गठबंधन बना लें या फिर महागठबंधन, बीजेपी को हराने की उनकी पूरी कोशिश काम नहीं आएंगी क्योंकि देश की जनता मोदी के साथ है।'

इससे पहले अखिलेश ने बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन के लिए हामी भरी थी। अखिलेश ने कहा था कि वह बीजेपी को हराने के लिए किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार है और उसमें समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।

और पढ़ें:बीजेपी बोली, अखिलेश को ईवीएम और पिता दोनों पर नहीं भरोसा, हार स्वीकार करे समाजवादी पार्टी

मौर्य ने कहा, 'जिन्होंने लोगों को विकास के नाम पर धोखा दिया, जनता उन्हें खारिज कर चुकी है। हम उनकी संतुष्टि के लिए काम नहीं कर रहे हैं। हम 22 करोड़ भारतीयों की खुशी के लिए काम कर रहे हैं।'

राज्य के दूसरे उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी मौर्य का समर्थन किया। शर्मा ने कहा, 'वह लोगों के लिए काम कर रहे हैं न कि अखिलेश के लिए।' शर्मा ने कहा, 'अखिलेश की संतुष्टि के मुकाबले लोगों की संतुष्टि ज्यादा अहम है। अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उनका क्या, जिन्होंने कई सालों तक शासन किया।'

ईवीएम विवाद पर बोलते हुए शर्मा ने कहा चुनाव जीतने पर किसी को ईवीएम से दिक्कत नहीं होती। अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही ईवीएम विवाद को लेकर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण दिए जाने की मांग की थी।

और पढ़ें: ममता बनर्जी से दिल्ली आकर मिले अखिलेश यादव, क्या है 2019 गठबंधन की तैयारी!

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने सरकार के काम-काज पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश पर साधा निशाना
  • राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने कहा कि उनकी सरकार बीजेपी की खुशी के लिए काम कर रही है न कि अखिलेश की खुशी के लिए

Source : News Nation Bureau

Akhilesh Yadav dinesh-sharma Keshav Prasad Maurya
Advertisment