logo-image

कैराना से पलायन का मुद्दा उठाने वाले BJP सांसद हुकुम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कैराना में हुकम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंने के लिए जाएंगे।

Updated on: 04 Feb 2018, 10:22 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के कैराना से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सासंद हुकम सिंह का आज अंतिम संस्कार है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कैराना में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंने के लिए जाएंगे।

हुकुम सिंह का शुक्रवार को नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन हो गया था। निधन के तुरंत बाद से ही बीजेपी के कई नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट ट्विटर पर कहा, 'सांसद और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा की और किसानों के कल्याण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।'

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी दुख जताते हुए कहा कि पार्टी के लिए उनकी कमी पूरी कर पाना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : यूपीः कैराना सांसद हुकुम सिंह का निधन, सांस की बीमारी से थे पीड़ित

आपको बता दें कि हुकम सिंह अपने बयानों के कारण कई बार चर्चा में आए थे। यूपी में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने ही कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा भी उठाया था। हालांकि जब इसकी जांच हुई तो बात में सत्यता नहीं मिली।

उन्होंने एक बार रेप की घटनाओं को लेकर भी विवादित बयान दिया था। हुकुम सिंह ने कहा था कि आज तक किसी भी हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की का रेप नहीं किया है।

गौरतलब है कि हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से 7 बार विधायक रहे हैं । 2014 के चुनावों में लोकसभा सांसद चुने जाने से पहले वह राज्य में मंत्री थे।

यह भी पढ़ें : अंकित सक्सेना के घरवालों से मिले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कहा- हत्या को नहीं देना चाहिए सांप्रदायिक रंग