करगिल विजय दिवस: योगी आदित्यनाथ ने युद्ध में शहीद वीरों के परिवारों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सैनिकों ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश को विजय दिलाने का काम किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सैनिकों ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश को विजय दिलाने का काम किया था।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
करगिल विजय दिवस: योगी आदित्यनाथ ने युद्ध में शहीद वीरों के परिवारों को सम्मानित किया

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो- योगी आदित्यनाथ ट्विटर)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सैनिकों ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश को विजय दिलाने का काम किया था।

Advertisment

लखनऊ में करगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने करगिल में घुसपैठ कर भारत पर युद्ध थोपा था।

योगी ने कहा, 'भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम का परिचय देते हुए 26 जुलाई को करगिल विजय दिलाई थी। आज का दिन भारत के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है।

और पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी, रूसी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

भारत के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी से चुनौती देने का प्रयास किया था। अमेरिका से मदद मिली। अमेरिका ने हस्तक्षेप करने का भी प्रयास किया, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया था कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान में कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निगमों में शहीद पार्क बनाएं जाएंगे। 

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री, महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।

और पढ़ें: बच्चियों से रेप के मामले में फांसी पर कानून बनाने को लेकर लोकसभा में पेश हुआ बिल

Source : IANS

Lucknow Yogi Adityanath Kargil Vijay Diwas Uttar Pradesh martyr
Advertisment