logo-image

यूपी विधानपरिषद के लिए निर्विरोध चुने गए योगी और दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री विधानपरिषद के लिए चुन लिए गए हैं।

Updated on: 08 Sep 2017, 06:14 PM

highlights

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री विधानपरिषद के लिए चुन लिए गए हैं
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री विधानपरिषद के लिए चुन लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह भी विधान परिषद के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

विपक्षी दलों की तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं उतारे जाने की वजह से इन चारों को निर्विरोध चुन लिया गया।

प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फूलपूर से सांसद थे जबिक दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर रह चुके थे।

नियमों के मुताबिक इन चारों नेताओं को मंत्री पद पर बने रहने के लिए 6 महीनों के भीतर किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी था।

उत्तर प्रदेश : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट का समन किया रद्द