logo-image

सीएम हाउस में योगी आदित्यनाथ पालेंगे गाय, गोरखपुर से लाई जाएंगी छह गाय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम आवास के अंदर छह गायों को पालेंगे। इन गायों को गोरखपुर से लाया जाएगा।

Updated on: 21 Mar 2017, 04:14 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम आवास के अंदर छह गायों को पालेंगे। इन गायों को गोरखपुर से लाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री को शुद्ध दूध उपलब्ध करवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

बताया जाता है कि गोरखधाम मंदिर के अंदर भी 400 गायें रहती हैं। आदित्यनाथ इन गायों का हर संभव ख्याल रखते हैं। ऐसा पहली बार नहीं कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री सीएम आवास के अंदर गाय पाल रहे हों।

इससे पहले लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब वे अपने आवास में गाय पालते थे। लालू यादव भी गाय प्रेमी बताए जाते हैं। इतना ही नहीं लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब भी वे अपने दिल्ली के आवास में गाय रखते थे।

बिहार में चारा घोटाला होने के बाद लालू यादव जेल चले गए थे तब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी थी। उस समय भी सीएम आवास में गाय रखा गया था।

इसे भी पढे़ंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले UP के सीएम योगी आदित्यनाथ

पीवी नरसिम्हा राव जब देश के प्रधानमंत्री थे तब चौधरी देवी लाल उप-प्रधानमंत्री थे। उस समय देवी लाल भी अपने आवास में गाय रखते थे जिससे कि शुद्ध और ताजा दूध उन्हें मिल सके।

इसे भी पढे़ंः सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर टकराव