उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: वाराणसी की सभी 8 सीटों पर मोदी का परचम, विपक्ष का सूपड़ा साफ

उत्तर प्रदेश में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए शनिवार को आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सभी विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया।

उत्तर प्रदेश में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए शनिवार को आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सभी विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: वाराणसी की सभी 8 सीटों पर मोदी का परचम, विपक्ष का सूपड़ा साफ

वाराणसी की सभी 8 सीटों पर मोदी का परचम, विपक्ष का सूपड़ा साफ (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन और एक रात का प्रवास रंग लाया। उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए शनिवार को आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सभी विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया।

Advertisment

वाराणसी में भाजपा ने सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खिलाफ यहां से प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ पूर्व सांसद भी मैदान में उतरे थे। वाराणसी में भाजपा के अवधेश सिंह ने पिंडरा (384) वोटों से जीते। 

यहां से विधायक रहे कांग्रेस के अजय राय तीसरे पायदान पर थे। अजगरा (385) से भाजपा समर्थित सुभासपा के कैलाश सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को हराया। शिवपुर (386) से भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनंद मोहन यादव को पराजित किया।

यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: गांधी परिवार के गढ़ अमेठी-रायबरेली में BJP की सेंध

रोहनिया में भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह ने सपा के महेंद्र सिंह पटेल को हराया। वाराणसी शहर उत्तरी (388) से भाजपा के रवींद्र जायसवाल ने कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी को पराजित कर दिया।

शहर दक्षिणी (389) से भाजपा के नीलकंठ तिवारी ने पूर्व सांसद कांग्रेस के राजेश मिश्रा को हराया। वाराणसी कैंट (390) से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव तथा सेवापुरी (391) से भाजपा समर्थित अपना दल के नीलरतन पटेल ने मंत्री समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल को पराजित किया।

उत्तराखंड चुनावों से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

BSP BJP Narendra Modi UP Election Results Samajwadi Party Akhilesh Yadav
Advertisment