उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा को मिले भारी जनादेश से स्तब्ध विपक्षी पार्टियां, जदयू ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के बाद पार्टी दफ्तरों पर बधाई का तांता लग गया है। भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर जनता दल यूनाइटेड ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के बाद पार्टी दफ्तरों पर बधाई का तांता लग गया है। भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर जनता दल यूनाइटेड ने बधाई दी है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा को मिले भारी जनादेश से स्तब्ध विपक्षी पार्टियां, जदयू ने दी बधाई

जदयू ने भाजपा को मिले जनादेश पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के बाद पार्टी दफ्तरों पर बधाई का तांता लग गया है। भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर जनता दल यूनाइटेड ने बधाई दी है।

Advertisment

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "हम उम्मीद करते हैं वह जनता से जो वादे किए थे वह सभी वादे तय समय पर पूरा करेंगे।" 

सुरेश निरंजन ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा के शासन में प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था कायम होगी। साथ ही सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द भी बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि सपा गठबंधन को और मजबूती से अपने संगठन की समीक्षा करनी होगी और सामाजिक समीकरण बनाने पर अधिक ध्यान देना होगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले साफ जनादेश से सभी विपक्षी पार्टियां स्तब्ध हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi JDU up-assembly-election BJP
      
Advertisment