केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- झारखंड में बढ़ेगी अनाज भंडारण क्षमता

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- झारखंड में बढ़ेगी अनाज भंडारण क्षमता

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- झारखंड में बढ़ेगी अनाज भंडारण क्षमता

author-image
IANS
New Update
Union Miniter

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि केंद्र सरकार झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। चतरा जिले के इटखोरी, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट और दुमका में दस-दस हजार मीट्रिक टन क्षमता के विशाल गोदाम (साइलो) बनाये जायेंगे। इटखोरी और पोड़ैयाहाट में बनने वाले गोदामों के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। दुमका में बनने वाले गोदाम के लिए झारखंड सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

Advertisment

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। उन्होंने बताया कि 2015 में झारखंड में भंडारण क्षमता लगभग 2.35 लाख मीट्रिक टन थी। यह अब बढ़कर 2020-21 में 4.45 लाख मीट्रिक टन तक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2017 से 2021 के बीच विभिन्न राज्यों में भारतीय खाद्य निगम द्वारा 65,870 टन तथा राज्य सरकारों द्वारा 14,750 टन की अतिरिक्त भंडारण क्षमता का निर्माण कर लिया गया है।

भंडारण क्षमता बढ़ने से खाद्य सुरक्षा की योजना को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है। भंडारण गोदामों के निर्माण एवं रेलवे साइडिंग, विद्युतीकरण, वे-ब्रिज की स्थापना के लिए भारतीय खाद्य निगम को इक्विटी के रूप में सीधे निधियां जारी की जाती हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment