शरियत कानून को लेकर राहुल गांधी पर गिरिराज का निशाना, कहा- वे संविधान को बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अंबेडकर और महात्मा गांधी की बात करते हैं लेकिन उन लोगों ने कभी देश को बांटने के लिए अलग कोर्ट बनाने की बात कभी नहीं की थी।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
शरियत कानून को लेकर राहुल गांधी पर गिरिराज का निशाना, कहा- वे संविधान को बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री और बिहार से भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शरियत कोर्ट बनाए जाने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Advertisment

गिरिराज सिंह ने कहा, 'देश को बांटने की साजिश चल रही है। यह राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के बाद शुरू हुई। वे संविधान को बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। एक देश एक कानून ही स्वीकार होगा न कि एक देश दो कानून।'

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अंबेडकर और महात्मा गांधी की बात करते हैं लेकिन उन लोगों ने कभी देश को बांटने के लिए अलग कोर्ट बनाने की बात कभी नहीं की थी।

गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल जी अंबेडकर की चर्चा करते हैं, गांधी का नाम लेते हैं पर अंबेडकर और गांधी ने नहीं कहा था कि देश को फिर से बांटने के लिेए देश में अलग से कोर्ट (शरियत) की स्थापना होगी। ये सब उनके अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी बुद्धि से हो रहा है।'

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी रंग बदलने में माहिर है। वे केरल में बीफ पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं और गुजरात में जनेऊ भी पहनते हैं।

और पढ़ें: धर्म परिवर्तन करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करें: BJP सांसद

बता दें कि केंद्रीय मंत्री की राहुल गांधी पर यह टिप्पणी पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कानून इस बात को मान्यता देता है कि हर समुदाय के अपने नियम हो सकते हैं।

हालांकि गिरिराज सिंह ने अपनी टिप्पणी के संदर्भ को साफ नहीं किया।

हाल ही में हामिद अंसारी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के देश में शरिया कोर्ट बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा था कि हमारे देश के कानून के मुताबिक हर समुदाय के पास अपने नियम हो सकते हैं। हर समुदाय को अपने निजी कानून का अभ्यास करने का अधिकार है।

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी को माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान देश को बांट सकता है।

और पढ़ें: कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी पर राजनीति तेज, BJP ने राहुल से पूछे सवाल

Source : News Nation Bureau

Hindu Pakistan congress Giriraj Singh rahul gandhi Shariat law BJP Shashi Tharoor Hamid Ansari
      
Advertisment