गिरिराज सिंह ने इस तानाशाह से कर दी ममता बनर्जी की तुलना, जानिए क्या है वजह

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ममता पर निशाना साधते हुए कहा, जिस तरह से ममता पश्चिम बंगाल में शासन कर रही हैं, मानों ऐसा लगता हो कि उन्हें भारतीय संविधान पर भरोसा ही नहीं है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ममता पर निशाना साधते हुए कहा, जिस तरह से ममता पश्चिम बंगाल में शासन कर रही हैं, मानों ऐसा लगता हो कि उन्हें भारतीय संविधान पर भरोसा ही नहीं है.

author-image
Ravindra Singh
एडिट
New Update
गिरिराज सिंह ने इस तानाशाह से कर दी ममता बनर्जी की तुलना, जानिए क्या है वजह

गिरिराज सिंह - ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. केन्द्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी की तुलना दक्षिण कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की है. गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भी ममता बनर्जी के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसे खत्म कर दिया जाता है किसी को भी कोलकाता में विजय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी जनता उनकी उल्टी गंगा का जुलूस निकाल देगी उनके श्राध का जुलूस निकाल देगी.

Advertisment

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ममता पर निशाना साधते हुए कहा, जिस तरह से ममता पश्चिम बंगाल में शासन कर रही हैं, मानों ऐसा लगता हो कि उन्हें भारतीय संविधान पर भरोसा ही नहीं है. वह देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानती है. वो देश के कानूनी सिस्टम में नहीं रहना चाहती हैं. अबकी बार पश्चिमबंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें क्या करना है, अब उनका काउंटडाउन शुरू हो गया है. अब पश्चिम बंगाल के लोग भी विकास चाहते हैं.

HIGHLIGHTS

  • गिरिराज सिंह ने किम जोंग उन से की ममता की तुलना
  • ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह का हमला
  • ममता को भारतीय संविधान पर भरोसा नहीं
Union minister Giriraj Singh Kim Jong Un West Bengal CM Mamta Benerjee Mamta Benerjee Giriraj Singh attack on Mamta Vijay Julus Giriraj compare to Mamta
Advertisment