लंगूर से नहीं हुआ इंसान का विकास, गलत है डार्विन का सिद्धांत: केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह
न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर भारतीय दावेदारी ठोंकने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने चार्ल्स डार्विन के क्रमिक विकास के सिद्धांत को गलत करार दिया है।
highlights
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने चार्ल्स डार्विन के क्रमिक विकास के सिद्धांत को गलत करार दिया है
- केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने लंगूर को आदमी बनते देखा है, इसलिए डार्विन का वैज्ञानिक सिद्धांत गलत है
नई दिल्ली:
न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर भारतीय दावेदारी ठोंकने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने चार्ल्स डार्विन के क्रमिक विकास के सिद्धांत को गलत करार दिया है।
बागपत से सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि किसी ने भी लंगूर को आदमी बनते नहीं देखा है, इसलिए डार्विन का वैज्ञानिक सिद्धांत गलत है।
सिंह ने कहा, 'हमारे पूर्वजों और किसी ने भी लंगूर को आदमी बनते नहीं देखा है। डार्विन का (क्रमिक विकास) का सिद्धांत वैज्ञानिक तौर पर गलत है और इसे स्कूलों और कॉलेजों में बदले जाने की जरूरत है।'
उन्होंने कहा, 'जब से इस धरती पर आदमी को देखा गया है वह आदमी ही है और आदमी ही बना रहेगा।'
गौरतलब है कि सिंह के पहले राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री ने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज को लेकर बेतुका दावा किया था। वसुंधरा राजे सरकार वासुदेव देवनानी ने कहा था कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था।
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा, 'अभी मैं तीन चार दिन पहले पढ़ रहा था, की न्यूटन का....गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया? तो बताया की न्यूटन ने किया, मैंने भी पढ़ा, आपने भी पढ़ा, गहराई में जाएंगे, तो ब्रह्मगुप्ता द्वितीय ने उससे एक हजार साल पहले की गुरुत्वाकर्ष का नियम दिया था।'
और पढ़ें: राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा, गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त-II ने दिया था
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी