भारत ग्लोबल पावर, इसलिए सुलझ गया डोकलाम विवाद: राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि डोकलाम विवाद इसलिए खत्म हो गया कि भारत इस समय 'वैश्विक शक्ति' बन गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि डोकलाम विवाद इसलिए खत्म हो गया कि भारत इस समय 'वैश्विक शक्ति' बन गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
भारत ग्लोबल पावर, इसलिए सुलझ गया डोकलाम विवाद: राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो- PTI)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि डोकलाम विवाद इसलिए खत्म हो गया क्योंकि अब भारत 'ग्लोबल पावर' (वैश्विक शक्ति) बन गया है। 

Advertisment

राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत इस समय दुनिया का ताकतवर देश बन गया है, अगर हम कमजोर होते तो डोकलाम विवाद कभी भी नहीं सुलझता।'

सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोकलाम विवाद के समाधान होने के बाद इन इलाकों में फिर से चीनी सैनिकों के सड़क निर्माण किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें: खत्म नहीं हुआ डोकलाम विवाद, चीन ने फिर शुरू किया सड़क निर्माण

बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा, 'भारत और चीन के बीच आपसी समझ के कारण डोकलाम विवाद को सुलझाया गया है।'

गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों के जवान डोकलाम एरिया में 78 दिनों तक एक दूसरे के आमने सामने थे। एक तरफ भारतीय जवान थे तो दूसरी तरफ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान डटे हुए थे।

इसे भी पढ़ेंः नाथू-ला दर्रे की सीतारमण की यात्रा के बाद चीन ने कहा-'सीमा को लेकर ऐतिहासिक सच्चाई से मुंह न मोड़े भारत'

दोनों देशों के बीच विवाद तब शुरू हुआ था जब चीन ने डोकलाम इलाके में सड़क बनाने का प्रयास किया था। लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की इस कोशिश को रोक दिया था।

इसके बाद से दोनों देशों की सीमाएं इस इलाके में डटी हुई थी। करीब दो महीने से अधिक समय तक चले इस गतिरोध को आपसी सहमित से सुलझा लिया गया था। 

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • डोकलाम विवाद इसलिए खत्म हो हुआ कि भारत इस समय 'वैश्विक शक्ति' बन गया है
  • भारत और चीन के बीच आपसी समझ के कारण डोकलाम विवाद को सुलझाया गया है

Source : News Nation Bureau

china INDIA Doklam Rajnath Singh
Advertisment