नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर 'नैमिश्य सम्मान' शुरु करेगा आरएसएस

इसकी शुरुआत नवम्बर में वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव से होगी।

इसकी शुरुआत नवम्बर में वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव से होगी।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर 'नैमिश्य सम्मान' शुरु करेगा आरएसएस

'नैमिश्य सम्मान' शुरु करेगा आरएसएस

अब आरएसएस भी नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर 'नैमिश्य सम्मान' देगा। सूत्रों की माने तो भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पुरस्कार योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
यह पुरस्कार शांति, मानवाधिकार, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, कला और अन्य क्षेत्रों के लिए दिए जाएंगे।

Advertisment

बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत नवम्बर में वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव से होगी। ये पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे। इसके निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां को भी शामिल किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार संस्कृति महोत्सव के लिए 220 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसमें से करीब 70 करोड़ रुपये पुरस्कार के लिए रखे गए हैं जबकि बाकि के पैसे कार्यक्रम पर खर्च होंगे। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संस्कृति मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रम 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' के दिल्ली और बंग्लुरू में आयोजन के बाद वाराणसी में इसको आयोजित किया जाएगा। यहीं से 'नैमिश्य सम्मान' सम्मान की शुरुआत होगी।

'नैमिश्य सम्मान' आरएसएस की संस्कृति इकाई संस्कार भारती की पहल से शुरू हो रहा है। संस्कार भारती ने ही संस्कृति मंत्रालय से इस बाबत बात की। मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब अगले महीने नंवबर से ये पुरस्कार शुरू हो जाएंगे।

Source : News Nation Bureau

Union Culture Ministry RSS Nobel Awards
Advertisment