logo-image
लोकसभा चुनाव

Budget Session 2024 : 'जैसे को तैसा नीति के साथ जवाब दे रही सेना', संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Budget Session 2024 Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी सरकार के पिछले दस साल में किए गए विकास कार्यों का वर्णन किया.

Updated on: 31 Jan 2024, 03:49 PM

नई दिल्ली:

Budget Session 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र आज (बुधवार) से शुरू हो गया. कल यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. क्योंकि अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी. सत्र की शुरूआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी सरकार के पिछले दस साल में किए गए विकास कार्यों का वर्णन किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान कोरोना काल से से लेकर रूस यूक्रेन युद्द के बावजूद देश में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया. इसरो हो या भारतीय सेना, राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में हर किसी का जिक्र किया.

चंद्रयान-3 की सफलता और आदित्य एल-1 का भी जिक्र

बजट सत्र की शुरुआत के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने हुए चंद्रयान-3 और आदित्य एन-1 का भी जिक्र किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर झंडा फहराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत ने सफलता के साथ आदित्य मिशन लॉन्च किया और धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर अपना सैटेलाइट पहुंचाया.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक जी-20 सम्मेलन की सफलता ने पूरे विश्व में भारत की भूमिका को मजबूत किया. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 से अधिक मेडल जीते. इसके साथ ही भारत ने पैरा एशियाई खेलों में भी पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते. राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि भारत ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है जिसका सपना हर कोई देखता है.

calenderIcon 13:19 (IST)
shareIcon

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Budget Session 2024 Live: बजट सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को कल यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

calenderIcon 13:13 (IST)
shareIcon

स्वाती मालीवाल ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

Budget Session 2024 Live: संसद के बजट सत्र के पहले दिन पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. उन्हें राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई.


calenderIcon 12:29 (IST)
shareIcon

सीमा पर बनाया जा रहा मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर

Budget Session 2024 Live:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सेना पूरी सीमा पर आज मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही है. ये काम पहले ही प्राथमिकता के आधार पर हो जाना चाहिए था, आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज जैसे को तैसा की नीति के साथ जवाब दे रही है. आंतरिक शांति के लिए सरकार के सार्थिक परिणाम हमारे सामने हैं. जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है.


calenderIcon 12:20 (IST)
shareIcon

भारत में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

Budget Session 2024 Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत में घरेलू टूरिस्ट की संख्या के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है. 


calenderIcon 12:18 (IST)
shareIcon

सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में किया अभूतपूर्व काम

Budget Session 2024 Live Update: बजट सत्र की शुरुआत के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र युवाओं को रोजगार देने वाला एक बड़ा क्षेत्र है. सरकार ने बीते दस वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है.