यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने बस को बनाया निशाना, 2 यात्रियों को मारी गोली

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल अगस्त महीने में बदमाशों ने बस को अपना निशाना बनाया था।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल अगस्त महीने में बदमाशों ने बस को अपना निशाना बनाया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने बस को बनाया निशाना, 2 यात्रियों को मारी गोली

फाइल फोटो

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हथियारबंद बदमाशों ने बस में सवार यात्रियों को अपना निशाना बना लिया। बदमाशों ने नकदी-सामान लूटा और मौके से फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

एसएसपी राजेश पांडेय का कहना है कि रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे से बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। इसी बीच करीब 6-7 हथियार बंद बदमाशों ने बस में घुसकर यात्रियों पर धावा बोला दिया। मामले की जांच की जा रही है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल अगस्त महीने में बदमाशों ने बस को अपना निशाना बनाया था।

News in Hindi Yamuna Expressway
Advertisment