त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति ढहाए जाने के बाद तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़ी, दो गिरफ्तार
तमिलनाडु के वेल्लोर में ई वी रामास्वामी की मूर्ति को कथित रूप से तोड़ने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ई वी रामास्वामी को 'पेरियार' के नाम से जाना जाता है।
highlights
- त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति से तोड़फोड़
- तमिलनाडू के वेल्लोर में ई वी रामास्वामी की मूर्ति से तोड़फोड़, दो लोगों की हुई गिफ्तारी
नई दिल्ली:
तमिलनाडु के वेल्लोर में ई वी रामास्वामी की मूर्ति को कथित रूप से तोड़ने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ई वी रामास्वामी को 'पेरियार' के नाम से जाना जाता है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों ने पेरिया की मूर्ति को तोड़ा और इनकी पहचान मुत्थुरामन और फ्रांसिस के तौर पर की गई है। मुत्थुरामन पर बीजेपी कार्यकर्ता होने का संदेह है वहीं फ्रांसिस के सीपीआई कार्यकर्ता होने आशंका है।
दरअसल लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद बीजेपी नेता एच राजा ने फेसबुक पोस्ट में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक पेरियार के खिलाफ टिप्पणी की थी। हालांकि पार्टी के उनके बयान से किनारा किए जाने के बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया।
तमिलनाडु में यह घटना पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में रूसी समाजवादी क्रांति के नायक लेनिन की दो मूर्तियों को गिराने के बाद सामने आई है।
त्रिपुरा में बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद दो अलग-अगल जगहों पर लेनिन की मूर्तियों को गिराए जाने का मामला सामने आया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लेनिन की मूर्तियों को गिराए जाने के लिए बीजेपी को दोषी ठहराया है।
और पढ़ें: त्रिपुरा में लेनिन की एक और मूर्ति गिराने का मामला सामने आया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट