विदेश मंत्रालय के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी, 10 लाख हुए मंत्रालय के फॉलोअर्स

विदेश मंत्रालय के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। विदेश मंत्रालय के फॉलोअर्स हुए 10 लाख।

विदेश मंत्रालय के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। विदेश मंत्रालय के फॉलोअर्स हुए 10 लाख।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
विदेश मंत्रालय के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी, 10 लाख हुए मंत्रालय के फॉलोअर्स

फाइल फोटो

विदेश मंत्रालय के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट कर कहा, 'डिजिटल उपलब्धियों के साल में एक और उपलब्धि! हमारे 'हैंडल के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।'

Advertisment

इससे पहले मंत्रालय को इस साल सोशल मीडिया के प्रयोग के लिए डिजिटल इंडिया अवॉर्ड भी मिला था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके विदेश में मुश्किलों में फंसे भारतीयों की मदद करती रही है। ट्विटर पर स्वराज के फॉलोअर्स की संख्या 68 लाख हो चुकी है।

मंत्रालय को शुक्रवार को एक नई सेवा 'ट्विटर सेवा' भी शुरू की है, जिसके जरिए नागरिकों के ट्वीट्स का तत्काल, पारदर्शी और बड़े पैमाने पर जवाब दिया जा सकेगा। ट्विटर सेवा के साथ विदेशों में भारतीय दूतावासों के 198 और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों के 29 ट्विटर खाते जोड़े गए हैं।

Source : IANS

twitter Foreign Ministry
      
Advertisment