बेंगलुरू में कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है Twitter, जानें क्यों?

कंपनी ने अभी तक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने अभी तक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बेंगलुरू में कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है Twitter, जानें क्यों?

फाइल फोटो

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में इंजीनियरिंग कार्यों को बंद करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि ये ऐसा कदम है, जिससे ट्विटर बेंगलुरु में अपने डेवलपेंट सेंटर से कई कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया है। 

Advertisment

इस बारे में संपर्क एक ईमेल बयान में ट्विटर ने कहा, " हमारे सामान्य व्यापार की समीक्षा के हिस्से के रूप में, हमने बेंगलुरू विकास केंद्र में वैश्विक इंजीनियरिंग के काम को बंद करने का फैसला किया है।

इस मामले पर ट्विटर ने ईमेल में बयान जारी किया है कि, हमारे सामान्य व्यापार की समीक्षा के हिस्से के रूप में हमने भारत में बेंगलुरू डेवलपमेंट सेंटर में वैश्विक इंजीनियरिंग कार्यों को बंद करने का फैसला लिया है। हम सभी कर्मचारी को अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्हें सम्मानजनक फेयरवेल भी देने की कोशिश करेंगे। कंपनी उपयोगकर्ताओं, भागीदारों और विज्ञापनदाताओं के लिए एक रणनीति बाजार के रूप भारत के लिए प्रतिबद्ध रहता है। 

कंपनी ने आगे यह भी कहा कि आज भारत दुनियाभर में हमारे सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। हम दर्शकों का विस्तार करने के लिए निवेश जारी रखेंगे। साथ ही इस महत्वपूर्ण बाजार में राजस्व अभियान को और भी बढ़ाएंगे। 

पिछले साल ट्विटर ने बेंगलुरू बेस्ड मोबाइल मार्केट और एनालिटिक्स कंपनी ZipDial मोबाइल सॉल्यूशन का अधिग्रहण किया था। वहीं, इस कदम से अमेरिका स्थित कंपनी ने बेंगलुरू में इंजीनियरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया। 

ट्विटर ने ZipDial के साथ हुई डील की फाइनेंशियल डिटेल्स नहीं बताई हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार मौद्रिक मूल्य 30-40 मिलियन अमरीकी डॉलर (185-247 करोड़) के बीच था। 

बता दें कि ट्विटर फेसबुक जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों की विकास की गति के बराबर आने के लिए संघर्ष कर रहा है। कंपनी के पिछले तीन महीने का रिजल्ट निराशाजनक था। ऐसा तीसरे महीने के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर कहा गया था। व्यापार के रूप में ब्रांड की मजबूती बनी हुई है, लेकिन इसके साथ ही कई चुनौतियां भी हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे में अब कंपनी नए सिरे से इसकी शुरुआत करना चाहती है।

Source : News Nation Bureau

twitter
      
Advertisment