छात्रा का शोषण और शराब पीने के लिए मजबूर करने पर शिक्षक गिरफ्तार
छात्रा का शोषण और शराब पीने के लिए मजबूर करने पर शिक्षक गिरफ्तार
वडोदरा:
गुजरात के वडोदरा में की पुलिस ने एक ट्यूशन टीचर को एक छात्रा का शारीरिक शोषण करने और उसे अपने साथ वोडका पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।घटना की सूचना बुधवार रात पुलिस को दी गई और शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
फतेहगंज पुलिस निरीक्षक के.पी. परमार ने स्थानीय मीडिया को बताया, प्रशांत खोसला निजामपुरा इलाके में ट्यूशन क्लास चलाता है, जहां बुधवार को ट्यूशन के बाद खोसला ने 10वीं की एक छात्रा को अपने साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। उसने लड़की को अपने साथ पीने के लिए मजबूर किया। जैसे ही लड़की बेहोश हो गई, रात करीब 9.30 बजे उसने उसे घर छोड़ दिया। लड़की के माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
होश में आने के बाद पीड़िता ने महिला पुलिस उप निरीक्षक ए.के. वलवी, को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद ट्यूशन शिक्षक प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिक्षक के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, एक निषेध अधिनियम के तहत और दूसरा आईपीसी की धाराओं, किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो की धारा 11 के तहत।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां