बिप्लब ने संभाली त्रिपुरा की कमान, PM, शाह और माणिक मौजूद
देब के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और कई पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस बात की जानकारी वाम नेता बिजान धर ने दी।
नई दिल्ली:
बिप्लब देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
राज्यपाल ने जिशनू देब बर्मन को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। त्रिपुरा के इतिहास में बीजेपी पहली बार राज्य में सरकार बनाई है।
48 साल के बिप्लब कुमार देब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म उदयपुर में हुआ। पश्चिम त्रिपुरा की बनमालीपुर सीट उन्होंने चुनाव जीता है।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह अगरतला के असम राइफल्स मैदान में आयोजित किया गया है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 35 सीटें जीतीं, जबकि आईपीएफटी के आठ सदस्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारती जनता पार्टी (बीजेपी) को भारी बहुमत मिली है। देब ने छह मार्च को राज्य के राज्यपाल तथागत रॉय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें आमंत्रित किया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी भी होंगी खुश!
-
Career Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, आपके कदम चूमेगी कामयाबी
-
Ravivar ki Aarti: सूर्यदेव की आरती के साथ इस स्तुति और मंत्र का करें जाप, होगा महालाभ
-
Ravivar Ke Upay: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी किस्मत